गोंडा: नीलगाय से टकराई तरबगंज MLA की गाड़ी, बाल बाल बचे विधायक
तरबगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे पर हुआ हादसा
गोंडा, अमृत विचार। तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे की गाड़ी रविवार को तरबगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे के पास एक नीलगाय से टकरा गई। गनीमत रही की विधायक के हादसे में बाल बाल बच गए। हादसे में विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विधायक के साथ हुई सड़क हादसे की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर जुट गए।
तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेम नारायण पांडे रविवार की सुबह अपने घर से मुख्यालय जाने के लिए निकले थे। उनका काफिला चंदा चौराहे से आगे निकला था कि उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गयी। हालांकि विधायक के चालक ने वाहन को रोकने की पूरी कोशिश की इसके बावजूद गाड़ी नीलगाय से टकरा गयी। गमीनत रही कि वाहन की रफ्तार धीमी होने के कारण विधायक इस हादसे में बाल बाल बच गए।

हादसे में उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थक घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए और विधायक का हाल जाना। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: घर से गायब हुई किशोरी, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
