श्रावस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्रावस्ती, अमृत विचार। लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने जनपद में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान 'ऑपरेशन धरपकड़' चलाया। इसी अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा पिछले 12 घंटे में कुल 35 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ऑपरेशन धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कल रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी इकौना/भिनगा/जमुनहा के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर 35 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। इन वारंटियों में छेड़छाड़ दुष्कर्म, मार-पीट, आर्मस् एक्ट, आबकारी, चोरी, वन अधिनियम ,जैसे मामलों के अपराधी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: घर से गायब हुई किशोरी, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
