Fatehpur Crime: पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव...तीन दशकों से ससुराल में रह रहा था, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला

फतेहपुर, अमृत विचार। अपनी ससुराल में रह रहे मजदूर का शव जंगल में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे थे। तभी किसी ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर निवासी मजदूर प्रेम शंकर (58) करीब 30 साल से अपनी ससुराल थरियांव थाने के हाशिमपुर भेदपुर में रहते थे। वह शराब के लती थे। सुबह सात बजे वह जंगल गए थे। ग्रामीणों ने जंगल में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से शव लटकता देख परिजनों को खबर दी। 

सूचना पाकर पत्नी विमला देवी व बेटी पूनम देवी बेहाल हो गईं। ससुराल वाले अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे थे। तभी किसी ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- Etawah: जाको राखे साइयां मार सके न कोई...कहावत हुई सच, पारिवारिक विवाद में वृद्धा ट्रेन के नीचे लेटी, फिर हुआ ये

संबंधित समाचार