रामपुर : सपा-कांग्रेस एक्सपायरी डेट वाली राजनीतिक पार्टियां, बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले रामपुर सीट जीतने का अलग ही स्वाद

रामपुर/मसवासी/अमृत विचार। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों ही राजनीतिक पार्टियां एक्सपायरी डेट हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। सपा को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। समाजवादी और कांग्रेस पार्टी अब बीमार हो गई है। जबकि, भाजपा पूर्ण रुप से स्वस्थ है,  लोग बेसब्री से कमल के फूल का बटन दबाने का इंतजार कर रहे हैं। 

रविवार को मसवासी में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन वाली सरकार से प्रदेश का बहुत भला हुआ है। भाजपा ने रामपुर जनपद से सासंद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है। रामपुर की जीत का स्वाद ही अलग है।

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे मसवासी में बने हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरा। उसके बाद वह कार से कान्हा गोशाला के पास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां सभी पदाधकारियों द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को विकास चाहिए, गुंडागर्दी या भ्रष्टाचार नहीं। अब उत्तर प्रदेश बदल रहा है। गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल रहा है। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास पूर्ण रुप से सही साबित हो रहा है।  जनता को डराने-धमकाने का काम सपा सरकार में हुआ है। भाजपा ने केवल विकास को ही महत्व दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी से मुक्त करके विकास के पथ पर रामपुर, प्रदेश और देश मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव किए हर वर्ग के लोगों को दिया।

केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को संबोधित किया। कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।आप लोगों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है हमारा सबसे मजबूत कार्यकर्ता बूथ का अध्यक्ष होता है। जिसके ऊपर अपना बूथ जीतने की जिम्मेदारी होती है अगर हमारा बूथ जीता है। तभी हम चुनाव में जीतते हैं।अपने पन्ना प्रमुखों को कहना चाहूंगा,कि आप सभी को अपने क्षेत्र  के सभी मतदाताओं को घर से निकलना है। समय से मतदान करना है।आप ही पर ये जिम्मेदारी है, कि कोई भी मतदाता मतदान करने से छूटना नहीं चाहिए। हम भारी मतों से रामपुर लोकसभा की सीट जीतेंगे।

 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आप सभी के जोश और उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है  कि हम लोकसभा का चुनाव तो जीत ही रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य जो हम लोगों ने लिया है वह भी निश्चित पूरा करेंगे। हम अपने यूपी की 80 की 80 सीट जीतकर, नरेंद्र मोदी के दिए हुए 400 प्लस के लक्ष्य को हम निश्चित प्राप्त करेंगे। सम्मेलन में स्वार विधानसभा के समस्त सम्मानित बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुखों , सेक्टर संयोजकों , सेक्टर प्रभारी के साथ चुनाव प्रभारी मौजूद रहे।  इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मसवासी में करीब 45 मिनट रुके।

यह लोग रहे मौजूद
एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों, मंजू दिलेर, जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी,विधायक राजबाला, शहर विधायक आकाश सक्सेना, स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी , संयोजक सुरेश गंगवार,  डॉ. महेश कुमार मौर्य,सहसंयोजक मोहनलाल सैनी, राजकुमार चौहान, महेंद्र सैनी, महेश मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी,  पूर्व चेयरमैन हरिओम मोर्य,पवन शर्मा, देवेंद्र दिवाकर, पवन कुमार,रोहतास सिंह, लक्ष्मी नारायण,दीपचंद गोयल ,योगेश सैनी, लक्ष्मी सैनी, रवि रुहेला, समर सिंह चौहान, महेंद्र मौर्य, दीप गोयल, मदन चौहान, लक्ष्मी सैनी,दिनेश गोयल, डॉली रंधावा, अन्य पदाधिकारी वहां मौजूद है। 

ये भी पढ़ें : अजब संयोग : रामपुर में भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले पर सभी नए चेहरे, नवाब और आजम खां परिवार लोकसभा के चुनाव से दूर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात