Kanpur: रंग खेलने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट; रिपोर्ट दर्ज, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रेलबाजार में रंग खेलने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट की हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट और दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रेलबाजार थानाक्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि शनिवार दोपहर को पड़ोसी किट्टू उर्फ अमन सोनकर, विक्रम सोनकर, मोंटी सोनकर समेत उनके दो साथी जबरन घर में घुस आए और छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। छोटी बहन के विरोध करने पर आरोपियों  ने उसके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से निन्नी सोनकर ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद में धर्मेन्द्र उर्फ बड़े यादव, करन और अर्जुन अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आए और घर की महिलाओं से मारपीट कर बाइक भी तोड़ दी। 

रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि गंगा मेला के दौरान रंग खेलने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष की तहरीर पर छेड़खानी व मारपीट और दूसरे पक्ष की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट, समेत अन्य धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Etawah: छह वर्षीय मासूम को दरिंदे ने घर से उठाया; किया दुष्कर्म, रोते बिलखते घर पहुंची बच्ची, दिव्यांग मां को सुनाई आपबीती

संबंधित समाचार