Bareilly News: मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 2500 रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो युवकों ने एक महिला से एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम बदल लिया और खाते से 2500 रुपये निकाल लिए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थाना भोजीपुरा के गांव डहिया निवासी नसरीन पत्नी अली शेर ने बताया  31 मार्च को अपने पति के साथ भोजीपुरा रेलवे जंक्शन के पास एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गई थी। 

इस दौरान एटीएम के अन्दर दो अज्ञात लड़के आए जिन्होंने उससे बोला हम तुम्हारे पैसे निकालने में मदद करते हैं और धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया। वहीं उसके बैंक खाते से 2500 रुपये निकालकर चले गये। जब मोबाइल पर 2500 रूपये निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ तब एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी कर उन लोगों ने पैसे निकाल लिए। इस मामले में नसरीन की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: हाथी, घोड़ा और बैल...प्राचीन काल के मिट्टी के ये खिलौने हैं बेहद खास, जानिए इनकी खासियत

 

संबंधित समाचार