Farrukhabad News: लेंटर तोड़ते समय भरभरा कर गिरा मजदूर...मलबे में दबकर मौत, गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में लेंटर तोड़ते समय भरभरा कर गिरा मजदूर की मलबे में दबकर मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में पुराना लेंटर तोड़ते समय लेंटर भरभरा कर गिर गया। जिससे मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल  गृहस्वामी को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 बताते चलें कि गांव उखरा में श्रीकांत दीक्षित का पुराना लेंटर तोड़ा जा रहा था। इस लेंटर को इसी थाना क्षेत्र के गांव विशालपुर निवासी रजत कठेरिया (22 ) पुत्र सुभाष चंद्र कठेरिया तोड़ रहा था। इसी दौरान लेंटर भरभरा कर गिर गया। जिससे मजदूर और गृहस्वामी दोनों मलबे में दब गए। आनन-फानन में गांव वालों ने मलबा हटाया।

घटना में मजदूर रजत कठेरिया की मौत हो गई। जबकि घायल श्रीकांत दीक्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमोद सिंह ने बताया की तहरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: टाइपिस्ट ने ट्रेन से कटकर दी जान...इकलौते बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

संबंधित समाचार