अमरोहा : भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह ने कराया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- अबकी बार 400 पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर साथ में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर  के नामांकन कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन 28 मार्च से शुरू हुए। सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ने सबसे पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बहुत समय पहले से प्रदेश से पलायन कर चुकी है। यहां के बड़े नेता अब प्रदेश में दिखाई नहीं देते हैं।

अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी बदलने की चर्चाओं पर बोले, ये लोग कंफ्यूज हैं, गठबंधन के घटकदल प्रमुख समाजवादी पार्टी रोज अपने प्रत्याशी बदल रहे हैं। घर परिवार संगठन में किस तरह का विरोध है। तो कांग्रेस भी उसे अछूती नहीं है, कांग्रेस भी इस दिशा से चलेगी, उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है, पूरी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुकी है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार से हमें लड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस और काम कर रहे हैं। देश से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे। नामांकन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : दुकान में कूमल लगाकर चोरों ने लाखों के माल पर साफ किया हाथ, CCTV में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार