Kanpur Accident: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर...दो सगे भाइयों की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों की मौत

कानपुर, अमृत विचार। नरवल थाना क्षेत्र के सेमरझाल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।

जानकारी के मुताबिक कस्बा नरवल निवासी सुरेश कुशवाहा 48 पुत्र शिव प्रसाद अपने बड़े भाई परशुराम कुशवाहा संग बाइक से टौंस की ओर जा रहे थे। तभी सेमर झाल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई परशुराम को इलाज के लिए पहले सीएचसी सरसौल फिर कांशीराम ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। एसओ नरवल राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक और पिकअप की तलाश की जा रही है। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें- Banda: महिला जज को रजिस्टर्ड डाक से मिली जान से मारने की धमकी...पुलिस को पत्र देकर जान का बताया खतरा

संबंधित समाचार