सोचो की झीलों का शहर हो...इस बार वैकेशन पर करें इन झीलों की सैर
भारत देश जो की कई प्राकृतिक सुन्दरता को समेटे हुए हैं। यहां के पहाड़, नदियां, समुद्री किनारे जो इसे खूबसूरत बनाते हैं वहीं यहां की प्राकृतिक झीलें भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। तो क्यों न इस बार वैकेशनस पर करिए झीलों की सैर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन झीलों को नजदीक से देखकर उनकी प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठा सकते हैं।
लद्दाख का पैंगोंग त्सो झील
लद्दाख में स्थित है पोग पैंगोंग झील जिसे देखने के लिए आपको लेह के डीसी की विशेष अनुमति लेनी पड़ती है अगर उंचाई की बात करें तो झील 4500 मीटर की ऊंचाई पर है इसकी लंबाई 135 किमी और चौड़ाई 604 वर्ग किमी है।कहते हैं पैंगोंग झील का पानी कभी नीले रंग में तो कभी हरे रंग का दिखाई देता है वहीं सर्दियों में पूरी तरह से जम जाती है झील का कुछ हिस्सा चीन और तिब्बत में मौजूद है।
पराशर झील
मंडी से पराशर झील की दूरी करीब 50 किमी है। यह सड़क कटौला व कांढी होकर बागी पहुंचती है।पराशर झील ऋषि पराशर के मंदिर के पास है। हर मौसम में झील का गहरे नीले रंग का पानी प्राकृतिक छटा देता है। गर्मियों में पराशर झील नीले और हरे रंग में बदल जाती है, जबकि सर्दियों में नीले और सफेद रंग की दिखाई देती है।
पिछोला झील
उदयपुर के सिटी पैलेस के पास है पिछोला झील जो कि एक कृत्रिम झील है। यह खूबसूरत झील करीब 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमीटर चौड़ाई में फैली है। सिटी पैलेस से पूरी झील दिखाई पड़ती है अगर आपको नाव की सवारी करना पसंद है तो सूर्यास्त के समय आप इसका आनंद उठा सकते हैं।
लोकटक झील
वनस्पतियों और जीवों की शरण स्थली- लोकटक झील, पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह इसमें तैरती फुमदी के लिए भी प्रसिद्ध है। फुमदी मिट्टी, वनस्पति और अन्य कार्बनिक पदार्थों का जमा द्रव्य है, जिसका अपघटन कई चरणों में होता है। लोग झील पर छोटे द्वीप बनाकर रहते हैं। छोटी फुमदियों का नजारा लोकटक झील को बेहद खास व अनोखा बनाता है।
डल झील
डल झील श्रीनगर की सबसे लोकप्रिय झील है और श्रीनगर की लोकप्रियता इसी झील की वजह से ही है हर मौसम में इस झील का अलग ही आकर्षण दिखाई देता है। यह झील करीब 7.44 किलोमीटर लंबी है। इसे देखने के लिए बड़ी ही तादाद में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ये झील 15 किलोमीटर तक फैला है और इसमें दुकान रुपी हाउसबोट तैरते रहते हैं जिनमें कश्मीरी हैंडीक्राफ्ट्स, आभूषण, फूल, फल और सब्जियां भी मिलती हैं।
