ड्यूटी काटने से नाराज पीआरडी जवानों ने बहराइच में घेरा कलेक्ट्रेट ऑफिस, उठाई ये बड़ी मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के होमगार्ड जवान सोमवार को शहर के कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर घेराव किया। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट पहुंचे पीआरडी जवानों ने कहा कि उनकी ड्यूटी काट दी गयी है। वही मानदेय भी सही समय पर नही मिल पा रहा है, जिससे आर्थिक संकट से भी जूझना पड़ रहा है। ड्यूटी काटे जाने व मानदेय सही समय पर न मिलने से नाराज बड़ी संख्या में जुटे पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमे कहा गया है कि जवानों की ड्यूटी पूर्व में 80 प्रतिशत तक लगाई जाती थी। जनवरी माह में लखनऊ मुख्यालय से आदेश था कि डीएम से अनुमोदन कराकर सभी जवानों को शत प्रतिशत ड्यूटी पर लगाया जाए, मगर अप्रैल माह लगते ही ड्यूटी को घटाकर आधी कर दी गयी है। जिससे उनपर आर्थिक संकट उतपन्न हो गया है। 

पीआरडी जवानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह में उनकी मांगे पूरी नही होती है तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान काफी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: सड़क हादसे में एलएलबी के छात्र की मौत, तहसील जाते समय हुआ एक्सीडेंट

संबंधित समाचार