Etawah: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया खेत...फिर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इटावा, अमृत विचार। भरथना थानाक्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल गई एक छह साल की बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी युवक को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।    

सैफई क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव की रहने वाली एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ अपने मायके गई थी। रविवार की शाम को उसकी छह साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव का एक युव उसे बहला फुसलाकर खेतों पर ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 

पीडित बालिका की मां ने थाना भरथना पर इस सम्बंध में सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अखिलेश कुमार के खिलाफ  दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वह अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में गस्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दुष्कर्म का आरोपी बनामई मोड के पास खडा है वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Chitrakoot News: मानसिक बीमार महिला से दुराचार में पांच साल की कैद...कोर्ट ने इतने हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका

संबंधित समाचार