Etawah: बच्ची के सांस नली में फंसी सीटी...रोते हुए परिजन पहुंचे सैफई विवि, घंटों बाद मुस्कुराते हुए निकले बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के सैफई विवि में बच्ची के गले में प्लास्टिक की सीटी फंस गई

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने दूरबीन पद्धति से सांस नली में फंसी प्लास्टिक की सीटी को निकालकर चार वर्ष की बच्ची की जान बचाई। ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। 

इटावा जिले के पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय बेटी दिया कुमारी चार वर्षीय ने प्लास्टिक की बजने वाली सीटी को अचानक मुंह में डाल लिया था। जो अचानक अंदर चली गईं थीं। जिससे सांस लेने में दिक्कत और छाती में दर्द होने लगा था। उसे इटावा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां पर हमें यहां विश्वविद्यालय जाने के लिए सलाह दी गई।

यहां उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने एक्सरा कराया। जिसमें फेफड़ों के पास सांस नली में सीटी फंसी हुई थीं। ईएनटी विभाग के प्रो. डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में यह कैस आया था। जांच में बच्ची के फेफड़ों के पास सांस नली में प्लास्टिक की सीटी फसी पाई गईं थीं।

जिसके कारण बच्चे को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी 1 घंटे तक हम चिकित्सकों की टीम ने दूरबीन पद्धति से सांस नली में फंसी सीटी को निकाला ऑपरेशन वाली टीम में डॉक्टर तेजस्वी गुप्ता, डॉ सरिता, डॉक्टर रोहिणी यादव मौजूद रही। अब बच्ची पूरी तरह से ठीक है, जिसे अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Etawah: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया खेत...फिर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला

संबंधित समाचार