बुआ के घर गया था युवक, घर वापस नहीं आया नहर में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के कृष्णनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को शव मिले हैं। एक शव डीआरएम पुलिया के पास नहर में मिला। दूसरा शव कनौसी रेलवे पुल के पास कूड़े के ढेर में बरामद किया गया। दोनों ही शव युवकों के बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर ने बताया कि डीआरएम पुलिया के पास जो शव मिला है उसकी शिनाख्त कर ली गई है। यह शव राहुल नाम के युवक का है। राहुल को लेकर 28 मार्च को पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। ‌

घर वापस नहीं पहुंचा

पुलिस अधिकारियों ने जाकारी देते हुए बताया कि रहुल के परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों राहुल अपनी बुआ से मिलने के लिए शहर से बाहर गया था। वापस आने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।

दूसरे शव का नही हुई शिनाख्त

कनोसी रेलवे पुल के पास कूड़े के ढेर में मिले शव को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति के मृत्यु का कारण साफ हो सकेगा।

संबंधित समाचार