हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्डौहना गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के किनारे चरा रहा था जानवर

हरदोई। बुज़ुर्ग रेलवे ट्रैक के किनारे बैठ कर अपने जानवर चरा रहा था,उसी बीच उधर से निकली ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि सोमवार की शाम को कोतवाली देहात के कन्डौहना गांव निवासी 66 वर्षीय मुन्ने सिंह पुत्र बाबू सिंह गांव के बाहर से निकले रेलवे ट्रैक के किनारे बैठ कर अपने जानवर चरा रहा था। बुजुर्ग वहां से उठा, तभी उधर से ट्रेन आ गई और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। 

इसका पता होते ही कोहराम मच गया। पेशे से किसान मुन्ने सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भतीजे योगेन्द्र सिंह के साथ रह रहा था। योगेन्द्र सिंह का कहना है कुछ साल पहले उसके दूसरे चाचा की इसी तरह से ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: घटिया सामग्री से कैसे पूरा होगा प्रोजेक्ट अलंकार, कार्यदाई संस्था पर लगा निर्माण कार्य में धांधली का आरोप

संबंधित समाचार