रायबरेली: गौवंशो के अस्थि पंजर मिलने पर भड़के हिन्दू संगठन के लोग, उठाई ये बड़ी मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। सलोन कोतवाली अधिग्रहित जमीन के बगल में पड़े बड़े पैमाने पर मृत गौवंशो के अस्थि पंजर मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को हिन्दू संगठन के लोगो द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आवश्वासन दिया है। सोमवार को स्थानीय लोगों द्दारा अधिग्रहित कोतवाली की जमीन के बगल अस्थि पंजर पड़े होने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी। लेकिन घंटों तक अधिकारी मौके पर नही पहुचे थे। विधायक के हस्तकक्षेप के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की कुम्भकर्णी नींद टूटी थीऔर मौके पर पहुँचे। प्रशासनिक जमीन के बगल बड़ी मात्रा में गौवंशो के अस्थि पंजर मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 

मंगलवार को विहिप और बजरंग दल ने सयुंक्त रुप से जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक कुमार को सौंपा है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेश सिंह ने कहा पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे इतने गौवंश के अवशेषों का मिलना कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली और सूचना तंत्र पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। उन्होंने कहा कि देर से प्रशासनिक अधिकारियों का पहुंचना सन्देह के घेरे में है। कहा कि गौवंश और उसके अंगो की खुलेआम तस्करी हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।इस सम्बंध में एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि हिन्दू संगठन के द्दारा जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया है। 

मौके पर मौजूद पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ अवशेषों को दफना दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट व अन्य जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सलोन संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू कौशल , प्रखंड मंत्री प्रशांत पटेल, गौरक्षा प्रमुख ज्ञान प्रकाश पाण्डेय आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -अमेठी: अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख

संबंधित समाचार