संदिग्ध परिस्थियों में परचून की दुकान में लगी आग-तीन लोग झुलसे, लाखों की क्षति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। सोमवार की रात क्षेत्र के एक गांव में स्थित परचून की दुकान में अचानक आग लग गई।आज बुझाने में तीन ग्रामीण झुलस गए है, उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अग्निकांड में लाखों की क्षति हुई है ।
 
घटना सोमवार देर रात की है। क्षेत्र के गांव खान आलमपुर सतहरा गांव के बाहर विजय कुमार की परचून की दुकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद करके अपने घर चले आए थे । रात में दुकान की रखवाली करने उनके पिता जा रहे थे, तभी उनकी निगाह दुकान पर पड़ी तो दुकान धू धू करके जल रही थी। जिसे देखकर उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझाने में गांव के सजनलाल, संदीप कुमार और रमेश कुमार झुलस गए, जिन्हे रात में ही एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई है। जिसमें करीब चार लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है ।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत, सलोन क्षेत्र में दहशत का माहौल

संबंधित समाचार