रायबरेली: निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत, सलोन क्षेत्र में दहशत का माहौल
रायबरेली, अमृत विचार। सालों क्षेत्र के ग्राम ममुनी अंतर्गत पूरे झम्मन का पुरवा गांव की रहने वाली महिला की जगतपुर के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ लोगो ने महिला की मौत को पूरे जुड़ावन और दांडी गांव से जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दिया।अधीक्षक ने बताया कि महिला लगभग डेढ़ हफ्ते से अपनी बेटी के ससुराल जगतपुर में रह रही थी। मौत के दौरान ममुनी गांव से उसका कोई वास्ता नही है।
क्षेत्र के पूरे झम्मन का पुरवा ममुनी गांव की रहने वाली वृद्ध महिला ध्रुपति देवी (59) पत्नी रज्जन पटेल की मंगलवार सुबह जगतपुर आयुष्मान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर उसके गांव पहुची तो कुछ लोगो ने पूरे दांडी और जुड़ावन का पुरवा गांव की मौत से जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दिया। एक और मौत होने की सूचना पर सीएचसी स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार, सीएचओ रत्नाकर त्रिपाठी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मृतक महिला के गांव पहुंच गए। जांच पड़ताल के दौरान मृतका की बेटी आरती पटेल ने स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी घटना से अवगत कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर भावेश ने बताया कि मृतक महिला 25 मार्च को होली का त्योहार करके वह अपनी बेटी के ससुराल जगतपुर चली गयी थी।
26 मार्च को तबियत खराब होने पर महिला को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराकर जांच कराई गई। जांच में बीपी और रक्तचाप की शिकायत होने पर दूसरे दिन जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। 27 मार्च को दिक्कत अधिक होने पर जिला अस्पताल से महिला को एम्स रायबरेली फिर केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया।लेकिन आरती का पति अपनी सास को केजीएमयू नही ले गया। हालत बिगड़ता देख 28 मार्च को महिला को जगतपुर के एक निजी हॉस्पिटल आयुष्मान नर्सिंग होम में भर्ती कराकर उसका उपचार कराया जा रहा था। मंगलवार को सुबह चार बजे वृद्ध महिला की मौत हो गई।
ममुनी ग्राम सभा में जो सात मौते हुई है, वो इलाज में लापरवाही बरतने के दौरान हुई है। ध्रुपति देवी नामक महिला की मौत जगतपुर में उसकी बेटी के ससुराल में हुई है। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हुआ है, वह फर्जी है। उसकी मौत का ममुनी गांव से कोई सम्बन्ध नही है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: गौवंशो के अस्थि पंजर मिलने पर भड़के हिन्दू संगठन के लोग, उठाई ये बड़ी मांग
