हर चुनौती को दूर कर पढ़ाई जारी रखें छात्राएं :श्रम अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालिका विद्यालय की छात्राओं को श्रम अधिकारी ने वितरित किया अंक पत्र

बहराइच, अमृत विचार। शहर में संचालित बालिका विहान आवासीय विद्यालय की छात्राओं को मंगलवार को श्रम अधिकारी ने अंक पत्र वितरित किया उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने आगे की पढ़ाई भी जारी रखें।

शहर के हुजूरपुर रोड पर समाज शास्त्र विभाग की ओर बालिका विहान आवासीय विद्यालय का संचालन होता है। यहां श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ अन्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। कक्षा पांच से आठ तक पढ़ने वाली छात्राओं को मंगलवार को अंकपत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्रम अधिकारी सिद्धार्थ मोदियानी रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं को अंकपत्र देगा। इसके बाद उपस्थित अन्य छात्राओं को वार्डन प्रिया प्रसाद के साथ अंकपत्र दिया। 

छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रम अधिकारी ने कहा कि आज के समय में बालक और बालिका के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी कठिनाइयों को दूर कर बालिकाएं शिक्षा जरूर ग्रहण करें इससे उनका भविष्य बेहतर होगा। इस दौरान शिक्षिका रुमन देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, भू रत्न श्रीवास्तव, निधि मिश्रा, अंकित कुमार, संजीव समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 17 और उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, शर्मिला को कडप्पा और अनवर को कटिहार से टिकट

संबंधित समाचार