बरेली: लोकनायक के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने अय्यूब खां स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डाला। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयप्रकाश …

बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने अय्यूब खां स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डाला। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया था। उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सार्थक संघर्ष के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में कार्य करना चाहिए।

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अपने जीवन में  राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति को आकार दिया था। जिला महासचिव सत्येंद्र यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का बिगुल बजाकर पूरे देश को तत्कालीन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागृत किया था।

इस दौरान वाल्मीकि समाज के कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अमर काले, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार, रंजीत सिंह, रोहित वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि शामिल थे। इस मौके पर कदीर अहमद, हैदर अली, छोटेलाल गंगवार, बदन सिंह यादव, पुरुषोतम गंगवार, विशाल सागर, नरेश पल, गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, शेर सिंह गंगवार, संदीप सिंह बग्गा, दिनेश यादव, भूपेंद्र कुर्मी, कम्बर एजाज शानू, असलम खान धांतिया, नूतन शर्मा, ब्रजेश नंदवंशी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले बीमार हो गए जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य महानगर के होने वाले कार्यक्रम से पहले बीमार हो गए। इस वजह से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। हालांकि जिलाध्यक्ष के बिना पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेता ने बताया कि जिलाध्यक्ष की तबीयत काफी खराब है। इस वजह से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके हैं। साथ ही युवजन महानगर के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में नहीं रहे।

संबंधित समाचार