UP news: बिल्डर रमेश गंगवार के ठिकानों पर IT की Raid, कई आईएएस से हैं कनेक्शन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नामी सरकारी ठेकेदार और बिल्डर रमेश गंगवार के पूरे यूपी में कई ठिकानों पर बड़ी रेड हुआ है। सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की कई टीम राजधानी लखनऊ,बरेली समेत कई शहरों में बिल्डर के ठिकानों और निजी स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ठेकों में लेनदेन के दौरान बड़ी टैक्स हेराफेरी किये जाने के इनपुट को लेकर ये कार्रवाई हुई है।

राजधानी में गोमतीनगर विस्तार इलाके में रमेश गंगवार के सरस्वती अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड की गई है।बताया जा रहा है कि रमेश गंगवार के यूपी से लेकर दिल्ली तक कई आईएएस से कनेक्शन हैं। उनपर लाभ पहुंचकर बिड लेने को लेकर भी आरोप लगते रहे हैं।  

ये भी पढ़ें -कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा गिरफ्तार

संबंधित समाचार