बरेली: चीनी मिल ने नहीं किया भुगतान, किसान ने दे दी जान
बरेली,अमृत विचार। कर्जदारों का बढ़ता दबाव और समय से गन्ना भुगतान न होने से परेशान किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान का शव उसके खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद के भाई ने बताया कि उस पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज …
बरेली,अमृत विचार। कर्जदारों का बढ़ता दबाव और समय से गन्ना भुगतान न होने से परेशान किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान का शव उसके खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद के भाई ने बताया कि उस पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। चीनी मिल ने उसका गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं किया था। परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मिलक कलारा निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई विनोद पुत्र बाबूराम (25) खेती करता था। उसने मार्च में एक खेत ठेके पर लिया था। उसमें धान लगाया था। कुछ जमीन में गन्ना था लेकिन धान की फसल लागत से भी कम हुई।
हरवीर ने बताया कि विनोद के खेत में सरबती धान था। ठेके पर लिए खेत का पूरा धान बेचने के बाद भी उसका कर्ज नहीं निपट सका। उधर, सेमी खेड़ा गन्ना मिल से भी उसे गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ था। कर्ज को लेकर वह कई दिनों से परेशान था। शुक्रवार को वह घर से निकल गया फिर वापस नहीं आया। विनोद ने अपने खेत में सुरखा के पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक परिजनों ने एसडीएम या फिर किसी प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत नहीं की है।
