बरेली: हैलो… सब ठीक कर लो, बीएसए आ रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बीएसए विनय कुमार ने बहेड़ी ब्लॉक के 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की जानकारी होने पर एक शिक्षक नेता और प्रधानाध्यापक ने कॉल करके अन्य शिक्षकों को बीएसए की लोकेशन बताते हुए सतर्क कर दिया। बीएसए की लोकेशन बताने पर प्रतिकूल-प्रविष्टि दी है। इस बारे में बहेड़ी के बीईओ से जवाब तलब …

बरेली,अमृत विचार। बीएसए विनय कुमार ने बहेड़ी ब्लॉक के 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की जानकारी होने पर एक शिक्षक नेता और प्रधानाध्यापक ने कॉल करके अन्य शिक्षकों को बीएसए की लोकेशन बताते हुए सतर्क कर दिया। बीएसए की लोकेशन बताने पर प्रतिकूल-प्रविष्टि दी है। इस बारे में बहेड़ी के बीईओ से जवाब तलब भी किया गया है। वहीं, स्कूल में कमियां मिलने पर 15 शिक्षकों का वेतन और पांच शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया है।

बीएसए को प्राथमिक स्कूल सुकटिया में किताबों का वितरण अपूर्ण मिला। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक साजिद हुसैन बीएसए की लोकेशन मोबाइल पर अन्य लोगों को बता रहे थे। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह भी अपने व्हाट्सएप नंबर से बीएसए की लोकेशन लोगों को बता रहे थे। इस पर बीएसए ने दोनों को वर्ष 2020-21 की प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साजिद हुसैन को दोषी पाए जाने पर आगामी दो वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोक दी हैं। उनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

प्राथमिक स्कूल गुरसोली के सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीआरसी पर संबद्ध होने की वजह से वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। लापरवाही पर प्रधानाध्यापक अब्दुल वहीद को वर्ष 2020-21 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बीएसए को प्राथमिक स्कूल हरसूनगला बंद मिला। स्कूल के कमरे में ग्रामवासी जमुना प्रसाद और छत्रपाल का सामान रखा हुआ मिला। रंगाई पुताई का कोई काम नहीं कराया गया है। दरवाजा टूटे हुए थे। जानकारी मिली कि इंचार्ज अध्यापिका सीमा चौधरी कभी स्कूल नहीं आती हैं। उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्य स्कूलों में कोई बड़ी खामी नहीं मिली।

संबंधित समाचार