बलरामपुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में धू-धू कर जला जंगल, ग्रामीण हुए भयभीत, इस बात का सताया डर!

बलरामपुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में धू-धू कर जला जंगल, ग्रामीण हुए भयभीत, इस बात का सताया डर!

बलरामपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र श्रीदत्तगंज के अन्तर्गत ग्राम त्रिलोकपुर के मजरे गोदहना गांव के पास जंगल में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। धूँआ उठता देख गांव वाले मौक़े पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग का दायरा फैलता गया। पेड़ से  गिरे पत्तों से आग की लपटें तेज हो गयी। कुछ पेड़ जल कर राख हो गये और कुछ सुलग रहे थें। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का निरंतर प्रयास किया ताकि आग तैयार गेंहू की फसलों तक न पहुंचे। आग देख कर आस-पास के गांव में कोहराम मच गया। 

मौक़े पर पहुँचे ग्राम प्रधान दिनेश वर्मा ने बढ़ते आग को देखते हुए तुरंत थाना श्रीदत्तगंज, डायल 112 व फायर बिग्रेड को सूचित किया। मौक़े पर पहुँची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने में जुट गई। काफ़ी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। मिनी फायर बिग्रेड की गाड़ीमौक़े पर पहुँची। जंगल के चारो ओर पानी से आग बुझाने लगे जिससे आग की लपटे गेंहू की फसलो तक न पहुँचे व नुक़सान से बचाया जा सके।

फायर बिग्रेड की बड़ी गाड़ी भी गांव के किनारे आकर खड़ी हो गयी। जल निगम द्वारा डाले जा रहे पाइप के लिए खोदी गयी सड़क के वजह से वाहन मौके तक नहीं पहुँच सकाऔर उसे वही से वापस लौटना पड़ा।

बोले प्रभारी निरीक्षक

जंगल में अचानक आग लग गयी थी । सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौक़े पर पहुँची। फायर बिग्रेड व ग्रामीण की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

                                                                                                             अनिल दीक्षित, थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज