Bareilly News: दो महीने से लापता ऑटो चालक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर थाना में गुरुवार सुबह दो महीने से लापता युवक का जंगल में फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में ममता आश्रम के पास राधिका एनक्लेव में रहने जितेंद्र ऑटो चलाता था। जो दो महीने पहले अपना मोबाइल घर पर छोड़कर चला गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाशा और थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

वहीं आज सुबह ममता आश्रम के पास ही जंगल में कूड़ा बीनने गए बच्चों ने फांसी पर लटका शव देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी। इस दौरान वहां पहुंचे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन किसी रंजिश से भी इनकार किया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार