Bareilly News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। युवक ने शराब के नशे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। 

25 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र घासीराम निवासी सीबीगज सनईया रानी परसाखेड में प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में काम करता था। प्रेमपाल के परिवार के लोगों ने बताया बीती देर रात वह शराब पीकर घर में आया। परिवार के लोगों ने उसकी डांट लगा दी। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब उसका शव फंदे पर लटका देखा सभी के होश उड़ गए। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

 

 

 

संबंधित समाचार