बरेली: अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर चार साल तक करता रहा दुष्कर्म
बरेली,अमृत विचार। वाशिंग मशीन सही करने गए एक मिस्त्री ने महिला के नहाते हुए फोटो खींच लिए। इसके बाद उस पर दबाव बनाकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं पीड़िता से आरोपी ने एक लाख से अधिक रुपये भी ठग लिए। थाना पुलिस ने जब पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी तो उसने एडीजी …
बरेली,अमृत विचार। वाशिंग मशीन सही करने गए एक मिस्त्री ने महिला के नहाते हुए फोटो खींच लिए। इसके बाद उस पर दबाव बनाकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं पीड़िता से आरोपी ने एक लाख से अधिक रुपये भी ठग लिए। थाना पुलिस ने जब पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी तो उसने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्ज्तनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि चार वर्ष पहले उसकी वाशिंग मशीन खराब हो गई थी। तब उसने आलोक नगर निवासी इलेक्ट्रीशियन हरिशंकर को अपने घर पर वाशिंग मशीन सही कराने बुलाया। इसी दौरान वह नहाने के लिए चली गई। पीड़िता का कहना है कि उस वक्त उसके घर में बाथरूम में दरवाजे नहीं थे। पर्दा डालकर नहा रही थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके मोबाइल से फोटो खींच लिए।
इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि हरिशंकर ने एक बार उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया कि चार वर्ष तक वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं उससे एक लाख रुपये भी ठग लिए। कई बार वह उसके सामने गिड़गिड़ाई, लेकिन आरोपी नहीं माना। अब आरोपी उससे फोटो व वीडियो डिलीट करने के पांच लाख रुपये मांग रहा है। एडीजी के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
