सुलतानपुर: हमले के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज कर भेज जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। थानाक्षेत्र चांदा के कयामुद्दीनपुर (किन्दीपुर) में बीते साल गाली-गलौज मारपीट व हमला करने के आरोपी बीरू गौतम ने सेशन कोर्ट में गुरुवार को नियमित जमानत के अनुक्रम में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायाधीश अभय श्रीवास्तव ने आरोपों को गंभीर पाते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया। 

अभियोजन के मुताबिक वादी मुकदमा शान्ती देवी का पति 13 अगस्त 2023 को शाम सात बजे काम निपटाकर घर लौट रहा था, जिसे रास्ते में गांव के संग्राम ने तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारकर अन्दरूनी चोटे पहुंचाई। गांव में वादी के दरवाजे पर आकर आरोपी अभिषेक,  कृष्णा, शीरू समेत पांच अन्य ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट में तीन लोगों को काफी चोटें आई थी।

तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय भेजा। वहां इसी मामले में दूसरी तरफ से क्रास केस भी दर्ज हुआ था । आरोपी बीरू कोर्ट से अंतरिम जमानत पर था, जिसने नियमित जमानत की सुनवाई के लिए अदालत में सरेंडर किया। कोर्ट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए उसकी जमानत खारिज कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: शराब ठेकेदार के बेटे ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बनाया रील, Video वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा