प्रतापगढ़: प्रमोद के करीबी डॉ. नीरज को मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

प्रतापगढ़: प्रमोद के करीबी डॉ. नीरज को मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

प्रतापगढ़, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल ने डॉ.नीरज त्रिपाठी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। डॉ.नीरज का माल्यार्पण कर बधाई दी। शहर के पूरे पितई अरविंद नगर निवासी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने एमडीपीजी कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की। 

छात्र हितों को लेकर कई बार प्रशासन से भी टकराव हुआ। एमए, एलएलबी,पीएचडी की पढ़ाई करने वाले डॉ.नीरज जिले की राजनीति में सक्रिय चेहरा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य जैसे पदों पर रहे। वर्ष 2022 में सदर विधानसभा से चुनाव में भी उतरे,हालांकि सफलता नहीं मिली। 

जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉ.नीरज त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी, राज्यसभा सांसद व उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना के प्रति आभार जताया। कहा कि बूथ से ब्लॉक व जिला तक संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ पूरे मनोयोग से कार्य करूंगा। 

इस अवसर पर डा.वीके सिंह, जिलाध्यक्ष सेवादल महेंद्र शुक्ल, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर दिवेदी, मकरंद शुक्ल, विजय शंकर तिवारी, सुरेश मिश्र, रामू पांडेय, इम्तियाज, विश्वास सिंह, सलमान, उत्सव भूषण, विकास शुक्ल, प्रभाशंकर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

ताजा समाचार

PM Modi Road Show: कानपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर इतने समय रहेगी रोक...ट्रैफिक पुलिस ने की यह अपील
मुरादाबाद: हादसे का शिकार होने से बची नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रैक पर मिला 1 क्विंटल का पत्थर...
Farrukhabad: रेलवे स्टेशन के निकट होटल के पास राजस्थान का युवक मिला बेहोश; अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
शाहजहांपुर: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था मुकदमा
'प्रज्वल रेवन्ना घोर दुराचारी, 400 महिलाओं को बनाया शिकार, प्रधानमंत्री माफी मांगें', राहुल गांधी ने साधा निशाना
सपा और कांग्रेस क्या आपका वोट पाने की अधिकारी है?, एटा में बोले सीएम योगी