लखनऊ: दबंग ने साथियों संग मिलकर वन दरोगा और चालक को बंधक बना पीटा, जांच में जुटी रहीमाबाद पुलिस

 लखनऊ: दबंग ने साथियों संग मिलकर वन दरोगा और चालक को बंधक बना पीटा, जांच में जुटी रहीमाबाद पुलिस

मलिहाबाद, अमृत विचार। अवैध आम के पेड़ लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को वन रेंज लेकर आना एक वन दरोगा को महंगा पड गया। वन दरोगा को एक दबंग ने अपने 20 साथियों के साथ मिलकर बंधक बना मारपीट कर सरकारी वाहन की चाभी छीनकर फरार हो गये। वन दरोगा ने रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी है।

रहीमाबाद थाने में मलिहाबाद रेंज के वन दरोगा माल पश्चिमी बीट शंकर सिंह ने तहरीर दी। बताया गुरुवार सुबह क्षेत्रीय वन अधिकारी की सूचना पर ग्राम गुरैरा अवैध कटान की जानकारी करने चालक मेवालाल के साथ जा रहे थे। ग्राम सिसवारा के पास ट्रैक्टर-ट्राली पर आम के बोटे देख गाड़ी रोकी। चालक से कागज मांगे गये तो नहीं दिखा सका। इस पर बोटों से लदे ट्रैक्टर ट्राली कार्यालय ला रहे थे। 

इस बीच ग्राम पाण्डेय खेड़ा उमरावल निवासी मुन्ना यादव अपने 15-20 साथियों के साथ पहुंच वन दरोगा व चालक को हाथापाई कर बंधक बना लिया। वन दरोगा ने मारपीट कर सरकारी वाहन की चाभी व चालक और उनका मोबाइल लूटने का आरोप लगाया। यह भी कहना है कि मुन्ना ने 150-200 महिला व पुरुषों को मौके पर बुलाकर दोनों की बेइज्जती की। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली समेत लकड़ी लेकर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन दरोगा व चालक को बंधन मुक्त करा मोबाइल व चाभी दिलाई।

ट्रैक्टर मालिक से 20 हजार छीनने का आरोप

ग्राम गुरैरा के मुफीज अली का आरोप है कि उनके खेत में आम का सूखा पेड़ खड़ा था। जिसकी लकड़ी मुन्ना यादव के ट्रैक्टर से ले जाई जा रही थी। वन दरोगा ने ट्रैक्टर रोक मुन्ना यादव से 50 हजार रुपये मांगे। मना करने पर वन दरोगा ने उससे 20 हजार रुपये छीन लिये। एसओ रहीमाबाद अनुभव ने बताया तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

ताजा समाचार