उन्नाव: घर में घुसे मनचले को बांधकर पीटा, काटे सिर के बाल...वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- गंगाघाट पुलिस में मामले की जांच करने की कही बात

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत गंगाघाट कोतवाली के गुरुवार को सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हुए। जिसमें एक मनचले युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। जहां उसे मारते-पीटते हुये उसे रस्सी से बांध दिया। जिसके बाद मनचले युवक के सिर के बालों को कैंची से काट दिये। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ। हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि आपका अमृत विचार नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को कई वीडियो वॉयरल हुए। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और मौजूद किशोरी से बातचीत करने की बात कही जा रही है। जिस पर एक बूढ़े व्यक्ति ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगे।

इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया तो उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया गया। जहां उसी पिटाई हुई। सिर के बाल कैंची से काट दिए गए। मनचले युवक को मारने, पीटने, बांधने और बाल काटने के एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुये। हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार अखबार नहीं करता है। गंगाघाट पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- Unnao: वाहन चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते ने कार से बरामद की लाखों की नगदी; युवक से मांगा गया ब्योरा

संबंधित समाचार