हरदोई: कड़ी सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई। रमजान की आखिरी अलविदा की नमाज दोपहर एक बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआएं मांगी। तत्पश्चात मस्जिद के इमाम द्वारा तकरीर पेश की गई। जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई की उत्तम व्यवस्था की गई।

नमाज से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ अनुज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों के साथ जामा मस्जिद के समक्ष पहुंचे। लोकसभा चुनावों एवं मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद से पुलिस काफी सतर्क है। हर जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जा रही है।

आज दोपहर 1:00 बजे अलविदा की नमाज पैरा मिलिट्री फोर्स की देखरेख में संपन्न हुई। नमाजियों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआएं मांगी । तत्पश्चात इमाम द्वारा तकरीर पेश की गई।

संबंधित समाचार