शाहजहांपुर: महिला लेखपाल से छेड़छाड़, विरोध करने पर हाथ में काटा, माल बाबू कार्यालय में घुसकर आरोपी ने की हरकत
DEMO IMAGE
पुवायां, अमृत विचार। महिला लेखपाल ने एक युवक छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके बाए हाथ में काट लिया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना अल्हागंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला लेखपाल ने बताया कि वह गुरुवार को पुवायां तहसील के माल बाबू कार्यालय में सरकारी और निर्वाचन संबंधी काम कर रही थी। तभी महानंदपुर सिंधौली निवासी यूनुस अली दोपहर 1: 30 बजे मालबाबू कार्यालय में आया और पीछे से आकर पकड़ लिया।
मुडकर देखा तो यूनूस खां था जो फोन पर काल करके परेशान करता रहता था। पीड़िता ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो उसने मेरी बायी भुजा पर काट लिया और गाली-गलौज करने लगा, साथ ही धमकी दी कि अगर कोई पुलिस कार्रवाई की तो जान से मार दूंगा।
पीड़िता ने बताया कि मेरा प्रतिदिन शाहजहांपुर से तहसील पुवायां व तैनाती क्षेत्र में आना-जाना रहता है। इसलिए आरोपी युनुस भविष्य में मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। पीड़िता ने बताया कि उसके कार्यालय में काम कर रहे साथी कर्मचारियों ने आरोपी के हमले से बचाया।
महिला लेखपाल की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा---प्रदीप राय, इंस्पेक्टर पुवायां, शाहजहांपुर।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कब मिलेगी ट्रेन में सीनियर सिटीजन को किराये में छूट? लॉकडाउन से अबतक नहीं मिला लाभ
