Loksabha election 2024: दूसरे चरण के चुनाव के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। 8 अप्रैल को प्रत्याशी नाम वापसी कर सकेंगे। इस चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में 81 नामांकन खारिज हो गए।

अब अमरोहा सीट पर 12, मेरठ में नौ, बागपत में सात, गाजियाबाद में 14, गौतमबुद्धनगर में 15, बुलंदशहर में छह, अलीगढ़ में 16 व मथुरा सीट पर 15 प्रत्याशी रह गए हैं। उन्होंने बताया कि इस चरण में 1.67 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 90.11 लाख पुरुष मतदाता, 77.38 लाख महिला मतदाता व 787 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7797 मतदान केन्द्र व 17677 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी को झटका, SP उम्मीदवार का नामांकन रद्द...अखिलेश ने कही ये बात

संबंधित समाचार