बरेली: PM मोदी के 9 अप्रैल को चेंज ओवर की तैयारी शुरू, सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। उनका नौ अप्रैल को त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंज ओवर होगा। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जुट गए हैं। शनिवार को एसपीजी भी एयरपोर्ट पर डेरा डाल देगी और तमाम बिंदुओं को परखेगी।

पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान है। इससे पहले पीएम पीलीभीत में प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में प्रधानमंत्री रैली करेंगे। प्रधानमंत्री के चेंज ओवर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बाघ एक्सप्रेस से टकराकर पांच गोवंशीय पशुओं की मौत

संबंधित समाचार