Bareilly News: दूध के दांत समझकर अनदेखी पड़ती है भारी, कई बीमारियों का शिकार हो सकता है बच्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस की ओर से ओरल हेल्थ माह के तहत बच्चों के मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत ने बताया कि बदलते परिवेश में लोग अपने दिल, आंख, नाक, कान, त्वचा आदि के बारे में काफी ध्यान रखते हैं पर कहीं न कहीं जागरूकता की कमी की वजह से अपने मुंह के स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं। 

जीभ और दांतों की सफाई का सही से ध्यान नहीं रखते हैं। लोग शौक से चॉकलेट, फास्टफूड, डिब्बा बंद खाना, मीठा, गुटखा, पान मसाला खाते हैं और कोल्ड ड्रिंक पीते हैं लेकिन दांतों की देखभाल नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से बीमारियां होती हैं। 

हम बच्चों के दांतों की यह सोचकर अनदेखी करते हैं कि अभी दूध के दांत हैं और टूट कर पक्के दांत आएंगे या खुद ठीक हो जाएंगे, जबकि वह आगे चलकर अन्य समस्याओं को जन्म देते हैं। इसके अलावा समय की कमी, काम में व्यस्तता की वजह से लोगों को ओरल हाइजीन का सही पता नहीं होता है। कुछ लोग तो गंदे दांतों को शर्म कर की वजह से डॉक्टर को नहीं दिखाते हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: आंवला में किसानों की तबाही की वजह बन गए हैं छुट्टा पशु

 

 

संबंधित समाचार