हरदोई: चौथी विदा कराने जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई की हादसे में मौत, सगा भाई जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर रोड पौथीपुरवा की पुलिया पर स्विफ्ट डिजायर ने बाइक में मारी टक्कर

हरदोई। दूल्हे का भाई अपने चचेरे भाई के साथ चौथी विदा कराने बाइक से जा रहा था,उसी बीच सीतापुर रोड पर बेनीगंज कोतवाली के पौथीपुरवा पुलिया पर काली स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी,जिसमें चचेरे भाई की मौत हो गई, सगा भाई बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। बताया गया है कि एक अप्रैल को बेहटा गोकुल थाने के बलेहरा निवासी चन्द्रपाल के पुत्र अनूप की शादी हुई थी।

शुक्रवार की शाम को दूल्हा अनूप और उसके घर वाले चौथी विदा कराने के लिए बेनीगंज कोतवाली के भगवंतपुर जा रहें थे। चन्द्रपाल का 23 वर्षीय छोटा पुत्र नवनीत 24 वर्षीय अपने चचेरे भाई अवनीश पुत्र कमलेश के साथ बाइक से जा रहा था। उसी बीच सीतापुर रोड पर प्रतापनगर चौराहा के पास पौथीपुरवा पुलिया पर पहुंचते ही लखनऊ के नंबर की काली स्विफ्ट डिजायर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी,जिससे दोनों बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए।

उन्हे आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां से अवनीश को लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया,लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही खुशियों वाले घर में मातम बरपा हो गया। अवनीश पढ़ाई के साथ-साथ इलेक्ट्रिशियन का काम भी करता था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट

संबंधित समाचार