सुलतानपुर: बड़े पैमाने पर जजों का हुआ तबादला, अन्य जिलों से आए 11 न्यायाधीश

सुलतानपुर: बड़े पैमाने पर जजों का हुआ तबादला, अन्य जिलों से आए 11 न्यायाधीश

सुलतानपुर, अमृत विचार। दीवानी कोर्ट सुलतानपुर से बड़े पैमाने पर जजों का हुआ तबादला हुआ है। अन्य जिलों से 11 जज जिले में तैनात किए गए हैं। 

जज पारस यादव सुलतानपुर से शाहजहांपुर, शुभम वर्मा गाजियाबाद से सुलतानपुर, शमवील रिजवान व जर्रार आलम सुलतानपुर से रायबरेली, जज योगेश यादव, किरण गोंड लखीमपुर, सीजेएम बटेश्वर कुमार सुलतानपुर से आगरा भेजे गए है।

एडीजे नीलिमा सिंह सुलतानपुर से प्रयागराज, एडीजे अभय श्रीवास्तव सुलतानपुर से बरेली, एडीजे अभिषेक सिन्हा, अनुपम शौर्य सुलतानपुर से रायबरेली, अंकुर शर्मा, मधु गुप्ता सुलतानपुर से इटावा, एडीजे त्रिभुवन नाथ पासवान सुलतानपुर से पीलीभीत और एडीजे पवन शर्मा सुलतानपुर से झांसी स्थानांतरित हुए हैं।

अन्य जिलों से आने वाले जज अनुजया कृष्णा बाराबंकी से, मनाली चंद्रा बदायूं से, अविनाश गौतम लखीमपुर से, नवनीत सिंह प्रयागराज से, मुक्ता त्यागी आगरा से सुलतानपुर, शालिनी सागर लखनऊ से सुलतानपुर, संतोष कुमार मथुरा से सुलतानपुर, नीरज श्रीवास्तव और राकेश पांडेय, वाराणसी से सुलतानपुर तथा विजय गुप्ता बदायूं से सुलतानपुर ट्रांसफर हुए हैं।

यह भी पढे़ं: बहराइच: नोमैंस लैण्ड के मतदान केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, नवीन, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित