Surya Grahan 2024: सोमवती अमावस्या पर होगा सूर्य ग्रहण का साया, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण जो 52 वर्षों बाद होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

मोहनपुरा/कासगंज। आगामी सोमवार 8 अप्रैल को चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि होने के कारण यह सोमवती अमावस्या होगी। उस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान को उमड़ेगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति के साथ पुण्य लाभ होता है। सोमवती अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। 

इन देशों में दिखाया
पंडित दिवाकर पचौरी पुरोहित ने बताया कि यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो उत्तरी अमेरिका, ग्रिनलैंड, साउथ पेसिफिक, आर्कटिक समुद्र, आइसलैंड और उत्तर अटलांटिक समुद्री क्षेत्रों में दृश्य होगा। उन्होंने बताया कि निर्णय सागर पंचाग के अनुसार भारतीय समय से ग्रहण का स्पर्श रात्रि 10.09 बजे एवं मोक्ष कल रात्रि 01.26 बजे होगा। यह भारत में दृश्य नहीं होगा। भारत में ग्रहण से संबंधित वेध, सूतक, स्नान, दान पुण्य, कर्म, यम और नियम मान्य नहीं होंगे।

यह होता है खग्रास सूर्य ग्रहण
जब चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से पृथ्वी और सूर्य के मध्य आ जाए तब सूर्य ग्रहण होता है। खग्रास का अर्थ है पूर्ण, जिसमें चंद्रमा का संपूर्ण मंडल सूर्य के प्रकाश से ढक जाए। ऐसे में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर जाने में कुछ समय के लिए रुक जाता है जिससे चंद्रमा की पूरी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। 52 वर्षों बाद सोमवार 8 अप्रैल को वर्ष का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

ये भी पढे़ं- नवरात्रि विशेष: माता के नौ स्वरूपों की आराधना से बनेंगे भक्तों के बिगड़े काम, जानें घटस्थापना का मुहूर्त

संबंधित समाचार