Kanpur Suicide: छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...शुगर की बीमारी से था पीड़ित, परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शुगर की बीमारी से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में बीते दो माह से शुगर की बीमारी से कक्षा नौ के छात्र ने शुक्रवार देर रात घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े भाई ने शव लटकता देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। 

मूलरूप से रायबरेली, सलवन निवासी साहब लाल गौतम सीओडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह पत्नी रीता देवी व दो बेटे कपिल, नमन (14) के साथ चकेरी, केआरपुरम एथिक्स पुस्तकालय वाली गली में रहते है। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा कपिल इंटर व नमन कक्षा नौ का छात्र है। 

बीते दो माह पूर्व नमन की तबियत बिगड़ने पर उसकी जांच कराई थी, जिस पर डॉक्टरों ने उसे शुगर की बीमारी से ग्रसित बताया था। जिसके बाद से नमन अक्सर बीमारी को लेकर परेशान रहता था। बताया कि बीते कुछ समय पहले उसके शरीर में दाने निकल आए थे। शुक्रवार रात दानों से परेशान होकर रात करीब तीन बजे वह टहल रहा था। 

बेटे को परेशान देख साहब लाल ने उसे जल्द बीमारी ठीक होने की बात कह सोने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद नमन ने पंखे में साड़ी के फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सोकर उठे कपिल ने छोटे भाई का शव फंदे से लटकता देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची चकेरी जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Theft: कपड़ा कारोबारी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना...लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

 

संबंधित समाचार