Kanpur: ख्वातीनों ने विशेष कुरान का पाठ पढ़कर किया मुकम्मल; मौलाना अलमदार ने दी लोगों को ये सलाह...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। माहे रमजान के पाक माह में ही कुरान नाजिल हुई थी, इसलिए इस महीने में पूरा पढ़ने पर ज्यादा सवाब मिलता है। इस माह ख्वातीनों का विशेष कुरान का पाठ होता है। जो शनिवार को रमजान के 27वें पर पूरा हुआ। इस मौके पर ख्वातीनों को कुरान की तिलावत, किरत और तर्जुमा भी बताया गया। 
 
मौलाना अलमदार हुसैन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जूही लाल कालोनी में महिलाओं को पढ़ाया गया विशेष कुरान पाठ शनिवार को मुकम्मल हो गया। कुरान मुकम्मल करने के बाद महिलाओं ने बहुत अच्छा महसूस किया। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि रमजान के पाक महीने में ही कुरान नाजिल हुई थी, इसलिए इस महीने में कुरान पूरा पढ़ने पर अनेकों नेकियां मिलती हैं। कई गुना ज्यादा सवाब मिलता है। 

उन्होंने बताया कि इस बार भी ख्वातीनों के दरसे कुरान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। पूरे मन से कुरान पाठ किया। इस दौरान महिलाओं को कुरान की तिलावत, किरत और उसका तर्जुमा भी नियमों व कायदे के तहत बताया गया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बहुत ही रहमतों और बरकतों का होता है। इस माह जो भी नेकी की जाती है, उसका कहीं अधिक और कई गुना सवाब मिलता है। 

अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को भी माफ कर देता है। उन्होंने कहा गरीबों और यतीमों की मदद करने से भी इस माह सवाब मिलता है। इसलिए रोजदारों को चाहिए कि वह रोजा और नमाज के साथ लोगों की मदद भी करें। इस माह सिर्फ अल्लाह को ही नहीं, बल्कि उनके बंदों को भी खुश करने का होता है। अपने पड़ोसी का ख्याल रखे, चाहे वह किसी भी धर्म और मजहब का हो। जितना अल्लाह के बंदों को खुश करेंगे, उतना ही अल्लाह भी खुश और राजी होगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: वोटर कार्ड तो है लेकिन वोटर लिस्ट से नाम गायब; कंट्रोल रूम में फोन करके लोगों ने दर्ज कराई 1800 से ज्यादा शिकायतें

संबंधित समाचार