RO-ARO PAPER LEAK: आरोग्यं अस्पताल के पार्टनर की तलाश शुरु, एसटीएफ ने बिल्डिंग मालिक से की पूछताछ
प्रयागराज, अमृत विचार। आरओ/ एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद परत दर परत खुलने लगी हैं। है। एसटीएफ की जांच में एक बात यह बात सामने आई है कि प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक में राजीव नयन मिश्रा और उसके साथी ने मिलकर एक बड़ा आरोग्यम हॉस्पिटल बनवाया था। जिस अस्पताल में अभ्यर्थियों को बुलाकर उत्तर पुस्तिका को रटवाई गयी थी।
इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अस्पताल का पार्टनर भी इस पूरे कारनामें में शामिल है। जिसको लेकर एसटीएफ राजीव के साथी की तलाश में जुट गयी है। शनिवार को अमृत विचार की टीम ने इस मामले अस्पताल के कर्मचारी से बातचीत की। जिसमे कई सच सामने आये हैं।
औद्योगिक स्थित आरोग्यम अस्पताल के मालिक व सरगना राजीव नयन मिश्रा को नोएडा से गिरफ्तार करने के बाद अब उसके पार्टर्नर डॉक्टर नीरज मिश्रा की तलाश की जा रही है। राजीव नयन मिश्रा मेजा का रहने वाला है, जबकि उसका साथी डॉक्टर नीरज मिश्रा झूंसी का रहने वाला है।
राजीव की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने उसके एक साथी अमित सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ में कई सुराग मिले हैं। एसटीएफ की पूछताछ में ही डॉक्टर शरद और डॉक्टर नीरज मिश्रा का नाम सामने आया। एसटीएफ मामले में आगे छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। कुछ हद तक सबूत मिल भी चुके है।
चार साल से बाकी है बिल्डिंग का किराया
महुवारी के रहने वाले प्रभाकर सिंह ने बताया इस बिल्डिंग में पहले वह हास्टल खोल रखे थे। बाद ने कुछ समय के बाद मेजा के रहने वाले डॉक्टर नीरज अपने साथ राजीव नयन मिश्रा को छोटा भाई बताकर मुलाक़ात कराया था। उसके बाद उनसे किराये पर अस्पताल खोलने के लिए बिल्डिंग ले लिया था। कुछ दिनों बाद से किराया देना बंद कर दिए। जिसका करीब चार साल से किराया बाकी है। प्रभाकर के मुताबिक डॉक्टर नीरज बाल्य रोग विशेषज्ञ की पढ़ाई बनारस से कर रहा है। इस समय उनकी परीक्षा भी चल रही है। किराया देने की बात पर जल्दी मिलने की बात करते है।
आरोग्यं अस्पताल से जा चुके हैं स्टाफ और मरीज
औद्योगिक स्थित आरोग्यं अस्पताल में भर्ती मरीज वहां से जा चुके हैं। पूरा अस्पताल खाली पड़ा हुआ है। अस्पताल में एक भी कर्मचारी नहीं है। पुराने सारे कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए हैं। अस्पताल के अंदर केवल तीन कर्मचारी ही इस समय मौजूद हैं। वह भी नए कर्मचारी आए हुए हैं। कर्मचारीयों का कहना है कि हम लोगों को कोई भी जानकारी नहीं है। हम अभी हाल में ही ज्वाइन किए हैं।

यह भी पढे़ं: हरदोई: 'रामजी' को नहीं भाई 'हाथी' की सवारी, अब 'कमल' पर बिछाया 'आसन' जानिए मामला?
