बरेली: अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, 15 से चलेगी लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने और 15 अप्रैल से लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से तापमान बढ़ रहा है। अभी यह 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है लेकिन अब लगातार बढ़ेगा। 15 अप्रैल से लू चलनी शुरू हो जाएगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 38-40 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढे़ं- अजमेर से बस में बरेली आ रहा मैनेजर जहरखुरानी का शिकार, लैपटॉप और दो मोबाइल लूटे

संबंधित समाचार