रामपुर : रंजिश के चलते युवक को पीटा, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक को लाठी-डंडो से हमला करके घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव  मुकटुपुर गुड्डू का कहना है कि  वह शाहबाद में सिरोली रोड पर क्लीनिक चलाता है। जबकि उसके परिजन मुकटुपुर में रहते हैं। छह मार्च को गांव के ही रामकेश सहित कुछ लोग उसके घर में आ गए। उसके बाद मेरे भाई सोनू और रामकुंवर से लोन और बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामकेश, रुपराम, पंकज और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: ग्रामीण की हत्या में एक दोषी को दस साल की कैद, लगा इतना जुर्माना

संबंधित समाचार