हरदोई: बाइक सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। एनसीसी शिविका इंटरप्राइजेज कर्मी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, उसी बीच रास्तें में मत्तीपुर मोड़ पर एचएफ बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक कर उसकी बाइक और बैग जिसमें नगदी और कागज़ात थे, लूट कर फरार हो गए। शनिवार को इस तरह से हुई वारदात की तहरीर लोनार पुलिस को दी गई है।
बताया गया है कि सवायजपुर कोतवाली के भैनामऊ निवासी विकास मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा एनसीसी शिविका इंटरप्राइजेज कंपनी में नौकरी करता है। लोनार पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि उसकी कंपनी का मूंसेपुर में काम चल रहा है। शनिवार की शाम को विकास अपनी पैशन-प्लस बाइक से घर जा रहा था।
लोनार थाने के नकटौरा के आगे नहर पटरी पर मत्तीपुर मोड़ के पास पहुंचतें ही एचआर बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया,विकास कुछ समझ पाता,इससे पहले तीनों बाइक सवार झपट पड़े और उसके पास से पिट्ठू बैग व बाइक लूट कर फरार हो गए। विकास ने बताया कि बैग में नगदी व ज़रूरी काग़ज़ात थे। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक गहराई से जांच शुरु कर दी। इस तरह से हुई वारदात का पता होने से इलाके के लोग सहमें हुए है।
यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: बहराइच सीट पर छह बार बाहरी प्रत्याशियों ने जमाया कब्जा, लेकिन भाजपा ने...
