राजनाथ ने दो पुल और एक सुरंग का किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को सोमवार को 44 पुल समर्पित किए जिनमें दो पुल हिमाचल राज्य में मनाली-सरचू-लेह राजमार्ग और दारचा बरसी-पलचान मार्ग पर स्थित हैं। सिंह ने इसके अलावा राज्य में नेचिपु सुरंग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ये परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित …

शिमला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को सोमवार को 44 पुल समर्पित किए जिनमें दो पुल हिमाचल राज्य में मनाली-सरचू-लेह राजमार्ग और दारचा बरसी-पलचान मार्ग पर स्थित हैं। सिंह ने इसके अलावा राज्य में नेचिपु सुरंग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ये परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि ये सभी पुल देश के सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर सम्पर्क स्थापित करने में मील पत्थर साबित होंगे। राज्य में दारचा में भागा नदी पर 360 मीटर का यह पुल देश में सबसे लम्बा है। इसके निर्माण पर 27.25 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पुल से भारी वाहन भी आवागमन कर सकेंगे। दारचा लाहौल में केलंग से 33 किलोमीटर दूरी और 11020 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

इसका निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है। रक्षा मंत्री ने मनाली-सोलंग-लेह राजमार्ग पर ब्यास नदी पर निर्मित 110 मीटर पलचान पुल का भी सोमवार को लोकर्पण किया जिसके निर्माण पर 12.83 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल अपने राज्यों से, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय विकास मंत्री डा. राम लाल मारकंडा, मुख्य अभियंता बीआरओ ब्रिगेडियर एम.एस. बाघी और कर्नल जे.एस. बरगोटी शिमला से तथा शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर और सांसद रामस्वरूप शर्मा मंडी से इस कार्यक्रम में शामिल हुये

संबंधित समाचार