काशीपुर: पुलिस ने 6.390 किलो गांजे के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 6 किलो 390 ग्राम गांजा व एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुकुंदपुर रोड से ग्राम मुकुंदपुर निवासी परमजीत कौर को गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने एक कट्टे में भरा 6 किलो 390 ग्राम गांजा व एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।

पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में  पैगा चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय, एएसआई रवीन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीपक प्रसाद व महिला कांस्टेबल राधा गोस्वामी शामिल रहे।

संबंधित समाचार