Kanpur Crime: भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला; गंभीर हालत में हैलट रेफर, इस बात को लेकर हुई थी दोनों में बहस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी भतीजे को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

महराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव में महेंद्र पुत्र चंद्रपाल उम्र 21 वर्ष ने चाचा सुरेश पुत्र शिवराम उम्र 45 वर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों के परिवारों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, विवाद के चलते दोनों में बहस हो गई। तभी भतीजे महेंद्र ने सुरेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए सरसौल सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। सुरेश के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें हैलट रेफर किया गया है। वहीं झगड़े के बाद आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी महेंद्र ने उनपर भी हमला करने का प्रयास किया। फिलहाल ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- Hamirpur: मामा के घर आए भांजे ने कुएं में कूद कर दी जान; परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

 

संबंधित समाचार