बदायूं: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बीमारी से था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

कादरचौक, अमृत विचार: बीमारी से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी के खिलाफ भी तहरीर नहीं दी है। 

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी प्रकाश (49) पुत्र रेबाड़ी लंबे समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। उनके पेट में इंफेक्शन हो गया था। कई चिकित्सकों से इलाज कराने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहने लगे थे। शनिवार को वह अपने बच्चे और पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। 

रात में किसी समय उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो चीत्कार मच गया। प्रकाश की पत्नी ने गांव के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे पर मिला था। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: चूर्ण समझकर चाट लिया विषाक्त पदार्थ, चार बच्चों की हालत बिगड़ी

संबंधित समाचार