अपर आयुक्त ने सभी बीएलओ को दिया निर्देश,26 अप्रैल तक फार्म-6 भरवाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपर आयुक्त ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं उपलबध कराने का निर्देश 

सुलतानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर अपर आयुक्त अयोध्या मंडल अजय कान्त सैनी ने रविवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदारों को मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

उन्होंने 189 सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत  जूनियर हाईस्कूल कूरेभार, प्राथमिक विद्यालय कूरेभार, प्राथमिक पाठशाला सिद्धि गणेश, 190-लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रावि जादीपुर, प्रावि सरायअचल, विक्षे भदैय व 188- सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत इंग्लिश मीडियम प्रावि कटका खानपुर, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ला, एसडीएम जयसिंहपुर, एसडीएम लम्भुआ दीपक वर्मा, एसडीएम सदर टी. प्रसाद व संबंधित क्षेत्र के बीएलओ मौजूद रहे। 

अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, दिव्यांगों हेतु रैम्प, शौंचालय, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर आदि का निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक के अनुरूप अब तक की गयी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान करने योग्य युवाओं को 26 अप्रैल तक फार्म-6 जरूर भरवायें, जिससे मतदान प्रतिशत को बेहतर किया जा सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाय। 

ये भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनावी मैदान में महबूबा, गुलाम नबी आजाद से होगी टक्कर

संबंधित समाचार